भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में लग रहे कैंपों का जायजा लिया। जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में समीक्षा बैठक में मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, एडीसी शहरी विकास जसवीर सिंह और सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग भी मौजूद थे, ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त हो रहा है। डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि इस योजना को राज्य के लोगों द्वारा भरपूर समर्थन दिया जा रहा है और रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे है। योजना के तहत एनरोलमेंट में तेजी लाई गई है और मौजूदा समय रोजाना करीब 60 हजार स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस काम को और गति देने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के साथ अतिरिक्त मशीनरी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन कैंपों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा बीमा पार्टनर को 500 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके है ताकि सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्धारित समय के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस वक्त अस्पतालों का 31 जनवरी तक का कोई बकाया नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर्स, सेवा केंद्र और अन्य संबंधित विभागों को और बेहतर तालमेल से काम करने की हिदायत की ताकि इस लोक-हितू योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करते हुए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने अकेले-अकेले सीएससी की कार्यगुणरिता को और बेहतर बनाने के लिए एसडीएम और एसएमओ को सीएससी को विजिट करने के लिए भी कहा ताकि उन्हें रजिस्ट्रेशन में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर में हर रोज 10 हजार स्वास्थ्य कार्ड बनने लग जाएंगे। इस मौके पर राजविंदर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, पिंदर पंडोरी, प्रेम कुमार सभी एसडीएम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सेवा केंद्र और सीएससी के अधिकारी भी मौजूद थे। मीटिंग में मौजूद मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, मोहिंदर भगत, बलकार सिंह व अन्य।


