सम्मेलन में बैलगाड़ियों से निकली निकासी 11 जोड़ों का विवाह वैदिक परंपरा से हुआ

सोयत कलां (मध्यप्रदेश) में भारतीय किसान संघ परिवार की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पारंपरिक बैलगाड़ियों से निकाली गई वर-निकासी रही, जो लगभग 2 किमी तक नगर में भ्रमण कर सम्मेलन स्थल पहुंची। निकासी के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सम्मेलन स्थल पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भारतीय किसान संघ ने यह सर्वजातीय सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। मालवा प्रांत के संगठन मंत्री महेश चौधरी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और किसान एकजुटता पर बल दिया। साथ ही चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री परमानंद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के तत्वावधान में वैदिक रीति-विधि से संपन्न कराया। सम्मेलन संयोजक राजेंद्र पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *