सम्राट अशोक लायंस 71 रन पर ऑल आउट:सनातन शेर ए हिंदुस्तान ने 8 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में रविवार को सनातन प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता बंशीलाल कटारा, पंकज जैन, सरदार पटेल सेना के महेंद्र डांगी, सुरेश शर्मा, मुकेश श्रीमाली और अनिल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच सम्राट अशोक लायंस और सनातन शेर ए हिंद के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट अशोक लायंस की टीम 8.1 ओवर में मात्र 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए चिरायु भंडारी ने 21, शिव भंडारी ने 15 और गौरव ने 11 रन का योगदान दिया। सनातन शेर ए हिंद क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य प्रजापत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। चंद्रवीर को 2 विकेट मिले, जबकि भरत जोशी, किंचित नागर और युवराज सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सनातन शेर ए हिंद क्लब ने केवल दो विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए। आजाद सिंह ने 36 और किंचित नागर ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। सम्राट अशोक लायंस क्लब की ओर से शिव भंडारी ने दो विकेट लिए। इस मैच में आदित्य प्रजापत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच महादेव इलेवन पीठ क्लब और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई क्लब के बीच खेला गया। महादेव इलेवन पीठ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 130 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। जैनित लबाना ने 44 और चिराग लबाना ने 20 रन बनाए। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई नवाडेरा की ओर से हितेश ने 4 विकेट, ऋतिक पाटीदार ने 3 विकेट लिए। संजू पाटीदार, डॉ रोशन पाटीदार और रोहित को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की रानी लक्ष्मी बाई नवाडेरा क्लब की टीम 104 रन पर ऑल आउट हो गई। डॉ रोशन पाटीदार ने 22, सुरेश पाटीदार ने 17 और हिमांशु पाटीदार ने 15 रन का योगदान दिया। महादेव इलेवन पीठ क्लब की ओर से चिराग लबाना ने 4 विकेट लिए, जबकि आर के खाजा और भावेश लबाना को दो-दो विकेट मिले। महादेव इलेवन पीठ क्लब ने यह मैच 26 रन से जीत लिया। चिराग लबाना को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। मैच के दौरान भूपेंद्र पालीवाल, डायालाल पाटीदार,अनिल पटेल, कपिल चौहान, कपिल भोई, मनोज भोई, किशन, विनोद जोशी, संजय पाटीदार, विशाल टेलर, हैप्पी, हितेश भोई,दीपक भाई सहित सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *