सरकारी कंपाउंडर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पत्नी शादी में समारोह में दिल्ली गई थी, घर पर बेटा मौजूद था

धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी में एक सरकारी कंपाउंडर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। मृतक की पहचान उदल सिंह (40) पुत्र मनोहर लाल के रूप में हुई है, जो अंबेडकर कॉलोनी के निवासी था। वह वर्तमान में अब्दुलपुर गांव में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थीं और घर पर बेटा मौजूद था। इसी दौरान उदल सिंह ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। निहालगंज थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *