सरकारी कार्मिकों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, रामधुन गाई:ADM बोले- गांधी के विचार आज भी प्रैक्टिकली यूजफुल, SP ऑफिस में मौन रखा

सीकर में आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिलेभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। जिला कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एडीएम रतन कुमार व एडीएम(सिटी) भावना शर्मा के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने फूल चढ़ाकर नमन किया। इसके बाद रामधुन समेत महात्मा गांधी के सत्याग्रह वाले गीत सुनाए गए। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
ADM रतन कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श और जीवन मूल्यों को अपनाने की जरूरत है। महात्मा गांधी का चिंतन आज भी प्रासंगिक व सार्थक है तथा आज के विज्ञान-प्रौद्योगिक युग में भी महात्मा गांधी के विचार प्रैक्टिकल और यूजफुल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SP प्रवीण नायक नूनावत व ASP डॉ. तेजपाल सिंह के साथ सभी स्टाफ सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
शहीद दिवस पर सीएमएचओ ऑफिस में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह, आरसीएचओ डॉ विशाल सिंह, एडि. सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी के साथ सभी कार्मिकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंबेडकर सर्किल पर जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद महात्मा गांधी के विचारों पर संगोष्ठी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *