सरकारी प्राइमरी स्कूल खुदाई चक शुरू, पहले दिन 20 का दाखिला किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के पहले दिन गांव खुदाई चक (ब्लॉक सिधवां बेट-2) में बंद पड़ा सरकारी प्राइमरी स्कूल फिर से शुरू कर दिया गया। गांव पंचायत की अपील पर शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया। स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) रविंदर कौर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। रविंदर कौर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक स्कूल खोलना सौ जेलों को बंद करने के बराबर है। ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी हरदेव सिंह सरहाली ने पंचायत की इस पहल की सराहना की। पहले ही दिन करीब 20 बच्चों का दाखिला हुआ और सरकार की ओर से उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जलवीर सिंह बस्सीयां, दविंदर सिंह मनीवाल, गुरविंदर सिंह (सेंटर हेड टीचर), जसवीर कौर (हेड टीचर), पंचायत प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *