सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | धमतरी जय मां बम्लेश्वरी सेवा समिति अमलीडीह द्वारा शासकीय भूमि पर पौधरोपण किया गया था। अब गांव के 2 व्यक्तियों ने पौधों को उखाड़कर फेंक दिया है। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इसकी जांच कर हटाने कहा गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। राजकुमार, संजय कुमार, देवनाथ साहू, सोमप्रकाश, चुन्नीलाल आदि ने कहा कि जय मां बम्लेश्वरी सेवा समिति अमलीडीह द्वारा 10 जुलाई 2025 को पौधरोपण किया गया था। 13 जुलाई 2025 को गांव के 2 व्यक्तियों ने शासकीय भूमि में लगे पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया। अतिक्रमण कर तार घेरा कर लिए हैं। इसकी जांच करने व अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। नायब तहसीलदार भखारा को इस संबंध में आवेदन भी दिए थे। प्रकरण में 20 नवंबर 2025 को बेदखली का आदेश पारित किया गया। अमलीडीह के शासकीय भूमि में अतिक्रमण को हटाने धारा 56 के तहत 7 दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए थे, पर आज तक अतिक्रमण हटाया नहीं गया है। नायब तहसीलदार ने आज तक कार्रवाई नहीं की है। जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *