सरकारी मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय सीआईएसपी ट्रेनिंग

अमृतसर | सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर की मेडिकल एजुकेशन यूनिट ने 2 दिवसीय करिकुलम इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट प्रोग्राम (सीआईएसपी) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कॉलेज के विभिन्न विभागों के 30 फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन और वाइस प्रिंसिपल डॉ. जेपी अत्री ने किया। इस अवसर पर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना की को-कन्वीनर एवं इंचार्ज डॉ. अंजलि जैन ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर के रूप में कार्यक्रम की निगरानी की। यह कार्यशाला एमएयू कोऑर्डिनेटर डॉ. लवनीना ओबेरॉय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में करिकुलम कमेटी के सदस्यों डॉ. मृदु गुप्ता, डॉ. अजय छाबड़ा, डॉ. नवयुगराज सिंह, डॉ. जसप्रीत सिंह, डॉ. सरोज बाला, डॉ. राजीव अरोड़ा और डॉ. भूपिंदर सिंह वालिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ‘योग्यता-आधारित चिकित्सा शिक्षा के सिद्धांतों और उसके नवीन घटकों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्रों में प्रारंभिक क्लिनिकल अनुभव, एईटीकॉम मॉड्यूल, आधुनिक शिक्षण-प्रशिक्षण पद्धतियां, कौशल प्रशिक्षण तथा स्टूडेंट-डॉक्टर क्लिनिकल टीचिंग जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *