सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

करौली|महिला अधिकारिता विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा के निर्देशन में जिले में ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान धनलक्ष्मी केंद्र महिला अधिकारिता कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिलाओं को विभाग की ओर से चलाई गई योजना की जानकारी दी गई। जिसमें ब्लॉक सुपरवाइजर गोमती मीना ने महिलाओं को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। जैसे शिक्षा सेतु आर. एस. सी. आईटी आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा चतुर्वेदी ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर महिलाओं व साथिनों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने लाडो योजना की किस्तों के बारे में, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के बारे में, व महिला अधिकारिता की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *