सरकारी स्कूल्स लेबोरेटरी स्टाफ यूनियन की मीटिंग 14 को

अमृतसर| गवर्नमेंट स्कूल्स लेबोरेटरी स्टाफ यूनियन पंजाब की एक ऑनलाइन मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष पतवंत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में पंजाब की आप सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने तीखा रोष प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले धरने खत्म करने और हर महीने मीटिंग का वादा किया था, लेकिन 4 साल बीतने के बाद भी संगठन के साथ एक भी बैठक नहीं की गई है। संगठन के मुख्य प्रवक्ता हरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि 2011 से एसएलए कर्मचारियों की पे-पैरिटी टूटने के कारण वे अपने कैडर से 73% पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा, पिछले 4 सालों से पद का नाम बदलने की साधारण मांग भी लटकी हुई है। इसके विरोध में 14 मार्च को जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *