सरकारी स्कूल के छात्र ने जेईई मेंस में पाई सफलता:बरनाला में बिना कोचिंग पढ़े 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, आईएएस बनना लक्ष्य

बरनाला जिले के गांव ठीकरीवाला के एक सरकारी स्कूल के छात्र मनजोत सिंह ने बिना किसी कोचिंग के जेईई मेन्स (JEE Mains) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और जिले में सरकारी स्कूलों से इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बता दे कि मनजोत सिंह, जो पास के गांव कलाला के गुरदीप सिंह के बेटे हैं, एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मनजोत ने इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। नियमित रूप से पढ़ाई करके यह उपलब्धि हासिल की स्कूल के प्रिंसिपल सरबजीत सिंह ने बताया कि मनजोत ने स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई करके यह उपलब्धि हासिल की है, बिना किसी बाहरी कोचिंग के। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़कर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करना छात्र, उसके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहते हैं प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि पूरे बरनाला जिले से सरकारी स्कूलों के केवल दो छात्रों ने यह परीक्षा पास की है, और ठीकरीवाला स्कूल के मनजोत सिंह इनमें से जिले के टॉपर हैं। मनजोत भविष्य में किसी अच्छे संस्थान से कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *