सरकारी-स्कूल प्रिंसिपल को लाठी से मारा VIDEO:सिर पर भगोना फेंका, शराब पीकर स्कूल में घुसा, डॉक्यूमेंट पर साइन नहीं करने पर भड़का

बीकानेर में एक युवक ने सरकारी स्कूल में घुसकर लाठी से प्रिंसिपल का पैर तोड़ दिया। प्रिंसिपल ने बताया – युवक नशे में था। जाति प्रमाण-पत्र के अधूरे दस्तावेजों पर साइन करने से मना किया तो आरोपी भड़क गया। इस पर गाली-गलौज करते हुए पहले चाय की भगोनी ऊपर फेंक दी, फिर लाठी से हमला कर दिया और बोला, “मुझे मुकदमे का डर नहीं, जो करना है कर ले।” घटना 23 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुंपालसर में हुई। जाति प्रमाण-पत्र के फॉर्म पर साइन करवाने आया था आरोपी
प्रिंसिपल किशनाराम कायल ने बताया कि 23 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे कुंपालसर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम स्कूल में जाति प्रमाण-पत्र के फॉर्म पर साइन करवाने आया था। फॉर्म अधूरा था, इसलिए उसे पूरा भरकर लाने के लिए वापस भेज दिया गया। फॉर्म में जानकारी भरने के लिए कहने पर भड़का
इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे रामचंद्र उसी फॉर्म पर साइन कराने स्कूल पहुंचा। लेकिन फॉर्म अधूरा ही था। पूरी जानकारी भरने के लिए कहने पर आरोपी रामचंद्र भड़क गया। गाली-गलौज करते हुए उसने धक्का-मुक्की की और जमीन पर गिराकर मारपीट की। धक्का देकर गिराया, चाय का भगोना फेंका प्रिंसिपल ने उठने की कोशिश की तो पास में इंडक्शन चूल्हे पर रखा चाय का स्टील का भगोना उठाकर उनके सिर पर मारने की कोशिश की गई। बचाव के दौरान प्रिंसिपल ने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ में गहरी चोट आई।। उन्होंने शोर मचाकर सहकर्मी विनोद कुमार पूनियां को बुलाया। स्टाफकर्मी बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। स्कूल गेट पर आकर गाली-गलौज करने लगा। प्रिंसिपल समझाने के लिए गेट तक जाने पर रामचंद्र ने लाठी से पैर पर हमला कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस श्रीडूंगरगढ़ SHO कश्यप सिंह राघव ने बताया कि कुंपालसर गांव के सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल किशनाराम कायल ने इस संबंध में शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज करने की मांग घटना के बाद स्कूल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण रही। शिक्षक संगठनों ने विरोध जताते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में इस तरह की घटना चिंता का विषय है। कंटेंट: अलंकार गोस्वामी, बीकानेर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *