झालावाड़ के बकानी थाना क्षेत्र के झिझनिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की वारदात हो गई। स्कूल प्रिंसिपल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बकानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार झिझनिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार रात चोरों ने वारदात का अंजाम दिया। अज्ञात चोरों स्कूल के कक्षा कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी खेल सामग्री सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रिंसिपल दिनेशचंद रेगर को सूचना दी गई। सूचना के बाद स्कूल प्रिंसिपल सहित स्टॉफ व स्कूल एसएमसी सदस्य मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रिंसिपल ने बकानी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि यहां पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अज्ञात चोर सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।


