भीलवाड़ा के एक सरकारी स्कूल के वार्षिक उत्सव में फूहड़ गानों पर डांस का गंभीर मामला सामने आया है,यहां टीचर्स ने स्टूडेंट्स के साथ फिल्मी फूहड़ गानों पर जमकर डांस किया। अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी किया है। सरकारी स्कूल में हुआ कार्यक्रम मामला शक्करगढ की सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमर्यादित और फूहड़ गानों पर छात्राओं और अध्यापिकाओं के डांस से जुड़ा है । अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं । फूहड़ गानों पर डांस कार्यक्रम के दौरान छत पे सोया था बहनोई और 3 पेग पंजाबी गाने पर छात्राओं के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ जिसमे छात्राओं के साथ स्टाफ की शिक्षिकाये भी नाचती नजर आ रही है विडिओ वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत मे आया। तीन दिन में देना होगा जवाब ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिखा राणा ने मामले को लेकर विधालय के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर 3 दिन मे जवाब माँगा है।स्कूल के प्रधानाचार्य को ‘कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


