चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील के धावद कला गांव के राजकीय स्कूल में शराब और मटन पार्टी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे और वीडियो बना लिया। रावतभाटा कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और धावद कला गांव निवासी राहुल चौधरी ने बताया-गांव के राजकीय स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार रात को सूचना मिली कि स्कूल के काम कर रहे श्रमिक शराब और मटन पार्टी कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो श्रमिक नशे की हालत में मिले। साथ ही मटन की हड्डियां जगह-जगह फैली हुईं थी। राहुल ने बताया-शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कृत्य होना निंदनीय है। इससे न केवल स्कूल की पवित्रता प्रभावित होती है। साथ ही छात्रों में गलत संदेश जाता है। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… मरम्मत कार्य के दौरान रुके थे मजदूर
गांव वालों ने बताया-राजकीय स्कूल में एक सप्ताह से मरम्मत का काम चल रहा था। इसके लिए काम करने वाले श्रमिक स्कूल में ही ठहरते थे। हालांकि काम चलने की वजह से स्कूल वर्तमान में पुरानी बिल्डिंग से एक किलोमीटर दूर संचालित है। सीबीईओ बोले-ठेका निरस्त करेंगे
घटना को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने कहा-मामले को गंभीरता से लिया गया है। ठेकेदार का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय प्राचार्य से भी तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। फिलहाल प्राचार्य बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त हैं, जानकारी मिलते ही नियमानुसार कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ठेकेदार बोला-बाहर से मंगवाया था मटन
वहीं ठेकेदार मनोज मेरोठा ने मामले में सफाई देते हुए कहा-काम के लिए बाहर से मजदूर बुलाए गए थे। उन्हीं मजदूरों ने बाहर से मटन मंगवाकर विद्यालय परिसर में खा लिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद संबंधित मजदूरों को तुरंत वापस भेज दिया गया। शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और शिक्षा मंत्री से शीघ्र सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारों पर कठोर कदम उठाए जाएं। … यह भी पढ़े जोधपुर में सरकारी प्रिटिंग प्रेस में शराब पार्टी का VIDEO:कर्मचारी के बर्थ-डे पर सेलिब्रेशन करते नजर आए, महिला कर्मचारी ने लताड़ा जोधपुर में सरकारी प्रिटिंग प्रेस में शराब पार्टी करने का मामला आया है। कर्मचारी के जन्मदिन पर शराब मंगवाकर पार्टी की गई थी। महिला कर्मचारी ने पता लगने पर उन्हें लताड़ लगाई। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी पार्टी करते नजर आए है। (पढ़ें पूरी खबर)


