सरकार का एक साल पूर्ण होने पर जिलास्तरी प्रोग्राम आयोजित:प्रभारी मंत्री खर्रा ने कहा-भाजपा सरकार 11 लाख युवाओं को देगी सरकारी-निजी क्षेत्र में रोजगार

प्रदेश की भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को बांगड़ कॉलेज परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें अतिथि के रूप में UDH मंत्री और पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा मौजूद रहे।
उन्होंने यहा आयोजित जिलास्तरी विकास प्रदर्शनी का करीब एक घंटे तक अवलोकन किया। इस दौरान कोलीवाड़ा के कारिगरों द्वारा मंदिरों के बनाए जाने वाले उत्कृष्ट दरवाजों की तारीफ की। इसके साथ ही रायपुर के अधेड़ द्वारा चमड़े के जूते, बेल्ट, बैग के बारे में जानकारी ली। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे खिचिया, पापड़, अचार आदि का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को इन्हें उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि इनके उत्पाद ब्रिकी बढ़े। इस साथ् ही उन्होंने यहां प्रदर्शनी में पशुपालन, चिकित्सा विभाग, महिला अधिकारिता आदि विभागों की योजनाओं की प्रगति को देखा। उसके बाद उन्होंने कालीबाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत 11 कॉलेज छात्राओं में स्कूटी और स्कूली छात्राओं में साईकिल का वितरण किया। उसके बाद यहां स्थित सभागार में आयोजित प्रोग्राम में उन्होंने हाल ही में सरकारी सेवा में चयनित हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इसके साथ ही मेघावी स्टूडेंट में टेबलेट का वितरण किया गया। उसके बाद राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेन्द्रसिंह धुरासनी और श्रद्धा पंचाल ने किया। राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 12 से 17 दिसंबर तक बांगड़ कॉलेज में कई आयोजन होंगे। इस दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, भाजपा के रामकिशोर साबू, तिलोक चौधरी, DIG प्रदीप मोहन शर्मा, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, SP चूनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंगसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग भवानीसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर विकास न्यास सचिव पूजा सक्सेना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकरी और बांगड़ कॉलेज के लेक्चरर मौजूद रहे। सरकार देगी 11 लाख युवाओं को रोजगार
अपने संबोधन में मंत्री खर्रा ने कहां कि प्रदेश की भाजपा सरकार राजस्थान को सम्पन्न राजस्थान बनाने की और अग्रेसर है। आज 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए है। अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार निजी क्षेत्र में 7 लाख और सरकारी क्षेत्र में 4 लाख युवाओं को रोजगार देगी। उन्होंने बताया कि प्रवासी उद्यमियों को राजस्थान में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। जिससे करोड़ों रुपए एमओयू किए गए है। यह उद्योग यहां स्थापित होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वर्ष 2047 तक प्रदेश और देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *