सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदर्शनी का आयोजन:नगर पालिका अध्यक्ष और कलेक्टर ने किया अवलोकन

प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी जिला मुख्यालय के वन परिसर में लगाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन और कलेक्टर अरविंद दुबे ने शुक्रवार को फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। नपा अध्यक्ष सविता सैन ने बताया कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कार्य काल का एक साल पूरा हो गया है। पूरे 1 साल में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किए गए हैं। उसे जनता तर पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार की ओर से लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी लाभ मिला है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, नपा सीएमओ सुरेखा जाटव, सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। देखें तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *