सरकार के एक साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां:प्रदेश मंत्री बोले- विरासत और विकास के संवर्धन को समर्पित रहा मोहन सरकार का पहला साल

बीजेपी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पराशर ने सतना के भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान महापौर योगेश ताम्रकार ,प्रदेश प्रवक्ता प्रह्लाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता भी मौजूद रहे। बीजेपी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पराशर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का पहले वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। इस दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक,आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने में सरकार ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण से काम किया है। प्रदेश मंत्री- सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा पहला साल भाजपा नेता पराशर ने कहा कि सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। जनकल्याण पर्व से जनता को होगा लाभ प्रदेश मंत्री पराशर ने बताया कि प्रदेश में 11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जाएगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिह्नित 34 हितग्राही मूलक योजनाओं में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के सा अलग-अलग विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन के साथ जनकल्याण के कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *