सरकार के एक साल पूरे होने रन फॉर विकसित राजस्थान:स्कूली स्टूडेंट को साइकिल, टेबलेट किए वितरित, विधायक बोले-युवाओं का विश्वास बढ़ा

राजस्थान सरकार के एक साल पूरे होने पर गुरुवार को सुबह मल्लीनाथ सर्किल से अहिंसा सर्किल तक रन फोर विकसित राजस्थान दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट, युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला कलेक्टर टीना डाबी ने फीता काटकर किया। इसके बाद कलेक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही राज्य सरकार की कल्याणकारी स्कीम एवं विकास कार्यों से संबंधित स्टॉल लगाई गई। युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव प्रोग्राम में सीएम भजनलाल शर्मा वर्चुअल तौर पर शामिल हुए। विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा- सरकार को एक साल पूरे होने पर युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी दिए है। स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियां है उनको स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल भी दी गई है। एक साल में युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास जगा है। आने वाले समय के अंदर राजस्थान में चार लाख नौकरियां दी जाएगी। राइजिंग राजस्थान को लेकर 35 लाख करोड़ रुपए का निवेश राजस्थान में प्रवासी और देश-विदेश निवेशक इन्वेस्ट करेंगे। निवेश से युवाओं को नौकरियां मिलेगी। इससे युवाओं में राजस्थान सरकार के प्रति युवाओं में विश्वास जगेगा। विधायक ने कहा कि एक साल में भाजपा का संकल्प पत्र लेकर जो वादे किए थे। वो 55 प्रतिशत काम पूरे हो गए। साल 2024-25 के बजट को धरातल पर उतारने के लिए विधानसभा सत्र में प्रभारी मंत्रियों और सचिवों को फील्ड भेजा है। गरीबों को साढ़े चार सौ रुपए में सिलेंडर दिए है। सीएम ने पेट्रोल-डीजल के दामों को कम कर मंहगाई कम किया है। स्कूली बच्चियों को साईकिल व टेबलेट किए वितरित युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव प्रोग्राम में स्कूली बच्चियों को विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह राठौड़, युवा नेता दीपक कड़वासरा ने होनहार स्कूली बच्चियों कोा टेबलेट दिए गए है। वहीं बच्चियों को साइकिल का भी वितरण किया गया। इसे बाद बच्चों के चेहरे खिल गए। साथ ही नवचयनित कार्मिकों नियुक्त पत्र भी दिए गए। कल यह होंगे प्रोग्राम शुक्रवार को महावीर टाउन हॉल में सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक किसान सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त जारी की जाएगी। वहीं, किसानों को फव्वारा संयंत्रों की स्थापना के लिए अनुदान राशि का हस्तांतरण, फार्म पौंड, पाइप लाइन, तारबंदी, वर्मी कम्पोस्ट, कृषकों को कृषि यंत्रों एवं जैविक खाद के लिए अनुदान, सौर ऊर्जा पंपों की स्वीकृतियां, गोदाम निर्माण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुपालकों के लिए 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण, डेयरी बूथ का आवंटन किया जाएगा। महिला सम्मेलन का होगा आयोजन जिला कलेक्टर ने बताया- शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक महिला सम्मेेलन आयोजित होगे। इसमें लखपति दीदी का सम्मान, स्वयं सहायता समूहों को राशि का हस्तांतरण, राज सखी पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। इसी तरह नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत अनुदान आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार की शुरुआत, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत राशि का हस्तांतरण, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम किश्त का हस्तांतरण, बालिकाओं को स्कूटी वितरण के कार्य होंगे। इसी तरीके से 17 दिसंबर तक लगातार प्रोग्रामों का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *