सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा:संतोषी नगर से कालीबाड़ी तक पैदल चले कांग्रेसी, 1 साल की विफलताओं को लेकर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल पूरे होने पर कांग्रेस लगातर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस असंगठित क्षेत्र और समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने सरकार की विफलताओं को लेकर पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर के संतोषी नगर से लेकर कालीबाड़ी के इंदिरा चौक तक पैदल मार्च किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो सिद्दीक और वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलाम रिजवी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा प्रदेश में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस और पुलिस परिवार पर हमले हो रहे है। किसान धान बेचने दर-दर भटक रहे हैं। बलौदा बाजार और कवर्धा की घटना से प्रदेश की बदनामी हुई है। स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। बेरोजगारी चरम पर है। उन्होने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। राज्य सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। ऐसी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *