सरकार के 1 साल पूरा होने पर लगाई विकास प्रदर्शनी:जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने काटा फीता, कहा- किरोड़ी लाल मीणा हमारे वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं

राजस्थान में सरकार के 1 साल पूरा होने पर भरतपुर के ऑडिटोरियम में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका जल संसाधन मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री रावत ने सरकार की 1 साल की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री रावत ने पुलिस और किरोड़ी लाल मीणा के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा की किरोड़ी लाल मीणा हमारे वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं। वह हमेशा हमारी पार्टी के लिए काम करते हुए आये हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बयान दिया था की विकास करके कोई चुनाव नहीं जीत सकता गांव जाकर राम-राम कहते रहिये। इस बयान पर मंत्री रावत ने सफाई देते हुए कहा की ऐसा नहीं है उन्होंने क्या कहा यह तो नहीं पढ़ा लेकिन, काम के साथ जनता से हमारा संवाद होना चाहिए। सरकारें काम करती उसकी नीचे तक जानकारी नहीं होती। हीरालाल जी का भाव भी यही है। काम तो करना ही है काम के साथ लोगों से सीधा संवाद भी होना चाहिए। जिससे लोगों की समस्या का समाधान किया जा सके। उनकी क्या पीड़ा है यह भी हम जान सकें। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का काम भी यही है। इसके अलावा किरोड़ी लाल मीणा और महेश नगर थाना प्रभारी के बीच चल रहे विवाद को लेकर मंत्री रावत ने कहा की किरोड़ी लाल मीणा हमारे वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं। वह हमेशा पार्टी के लिए काम करते आये हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *