धमतरी| जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि यह बजट प्रदेश के साथ धोखा है। उन्होंने इसे बदहाली वाला बजट करार दिया है, जिसमें राज्य के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। केवल केंद्रीय निर्देशों पर केंद्रित है। मोदी की गारंटी वाले वादों 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर का कोई उल्लेख नहीं है। किसानों के लिए कोई नया प्रावधान नहीं है। इस सरकार में धमतरी विकास की वादे एक जुमला के अलावा कुछ भी नही हैं। मोदी की गारंटी की तरह साय का संकल्प भी फिसड्डी ही साबित होगा। चुनाव के समय धमतरी समेत छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी की गारंटी के नाम पर जो सपने दिखाए थे, वह अब तक अधूरे है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल, गैस की महंगाई कम ही नहीं हो रही। बिजली बिल से जनता को बेहाल कर दिया है।


