सरकार पूछेगी आप कौन सा अनाज खाते हैं:जनगणना के फेज-1 में होंगे 33 सवाल, मकान की स्थिति, गजेट्स की देनी होगी जानकारी

देशभर में 2026-27 में जनगणना कार्यक्रम चलेगा। इस बार जनगणना में सरकार आपसे यह पूछने वाली है कि आप कौन सा अनाज खाते हैं। यही नहीं आपके घर में कौन-कौन से गजेट्स इस्तेमाल किए जाते हैं और आपके पास वाहन कौन-कौन से हैं। केंद्र सरकार ने जनगणना का फेज-1 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और जनगणना का फेज-1 मई महीने में शुरु होने जा रहा है। फेज-1 में हाउस लिस्टिंग यानि मकानों की गिनती होगी। इसके लिए सरकार ने 33 प्रश्नों की सूची तैयार की है। जो कि जनगणना करने वाले कर्मचारी हर घर में आकर पूछेंगे। नगर निगम लुधियाना ने केंद्र सरकार की तरफ से जारी 33 प्रश्नों की सूची जारी करके शहरवासियों को जनगणना के लिए तैयार रहने को कहा है। सूची में शामिल प्रश्नों को उत्तर पहले से तैयार रखने होंगे ताकि जनगणना के वक्त समय न लगे। नगर निगम कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि इसमें सही जानकारी दें। मकान पक्का है या कच्चा, किस मटीरियल से बना है सरकार ने जो पहले आठ प्रश्न तो आपके मकान से संबंधित हैं। जिसमें मकान नंबर से लेकर मकान की स्थिति के बारे में बताना होगा। मकान कच्चा है या पक्का, किस मटीरियल से दीवारें, छत व फर्श बना है यह भी जानकारी देनी होगी। घर किराए का है या अपना जनगणना कर्मी घर-घर आकर पूछेंगे कि यह घर किराए का है या अपना है। घर में कमरे कितने हैं। घर में विवाहित जोड़े कितने हैं और आपके पास बाथरूम, टायलेट और रसोई है या नहीं। इन सभी सवालों के जवाब आपको जनगणना कर्मी को देने होंगे। व्हीकल, टीवी और गेजेट्स की देनी होगी जानकारी जनगणना के दौरान कर्मचारी आपसे आपके वाहनों, घर में इस्तेमाल होने वाले गेजेट्स जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्ट फोन, इंटरनेट सुविधा, रेडियो, ट्रांजिस्टर व अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी मांगेंगे। आपको यह सभी जानकारियां उपलब्ध करवानी होंगी। जनगणना के फेज-1 में हाउस लिस्टिंग के दौरान पूछे जाएंगे ये सवाल— मकान नंबर क्या है? जनगणना हाउस नंबर क्या है? घर का फर्श किस मटीरियल से बना है? घर की दीवारें किस मटीरियल से बनी हैं? घर की छत किस मटीरियल की बनी है? घर का उपयोग किस चीज के लिए किया जाता है? मसलन रहने या कारोबार के लिए। घर कैसा है, अच्छा या मरम्मत लायक? परिवार संख्या क्या है? घर में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है? परिवार के मुखिया का नाम क्या है? परिवार का मुखिया मेल है या फीमेल कौन है? क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य वर्ग से संबंधित है? घर किराए का है या अपना? परिवार के पास कमरों की कुल संख्या कितनी है? घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या कितनी है? पीने के पानी का मुख्य स्रोत क्या है? पीने के पानी के स्रोत की उपलब्धता कैसी है? रोशनी का मुख्य स्रोत क्या है? शौचालय की सुविधा तक पहुंच कैसी है? शौचालय कैसा है? गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था क्या है? बाथरूम यानि स्नानघर की व्यवस्था क्या है? रसोई तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता है या नहीं? खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला मुख्य ईंधन क्या है? रेडियो/ट्रांजिस्टर की उपलब्धता है या नहीं? टेलीविजन की उपलब्धता है या नहीं? इंटरनेट की सुविधा है या नहीं? लैपटॉप/कंप्यूटर की उपलब्धता है या नहीं? टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन की उपलब्धता है या नहीं? साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड की उपलब्धता है या नहीं? कार/जीप/वैन की उपलब्धता है या नहीं? घर में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज क्या है? मोबाइल नंबर (केवल जनगणना से संबंधित संचार हेतु) क्या है?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *