सरकार साफ करें उदयपुर यूरेनियम खनिज परियोजना आएगी या नहीं:उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, बोले बैंक लोन नहीं दे रहे

उदयपुर शहर के पास ग्राम पंचायत उमरड़ा में युरेनियम खनिज परियोजन को लेकर आज विधानसभा में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने विधानसभा मुद्दा उठाया। विधायक फूलसिंह मीणा ने सदन में कहा कि हाल ही में यूरेनियम खनिज को लेकर विज्ञप्तियों के प्रकाशन के बाद ग्राम उमरड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्र में निवासरत लोगों में भय एवं दशहत का माहौल व्याप्त हो गया है। विधायक फूलसिंह मीणा ने सरकार से मांग कि यूरेनियम खनिज को लेकर अगर कोई परियोजना, गतिविधियां प्रस्तावित है तो उसको स्पष्ट रूप से अधिसूचित किया जाए, उसका क्षेत्र बताया जाए अथवा परियोजना नहीं होने पर इसका सार्वजनिक रूप से खण्डन किया जाए। ​मीणा ने कहा कि इस यूरेनियम परियोजना की बात आई तो बैंकों द्वारा आवास, कृषि एवं अन्य कार्यो के लिये यहां पर ऋण देना बंद कर दिया है जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के मीडिया प्रभारी बी.एल.डांगी ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत उमरड़ा में यूनियन खनिज को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैली जिसके कारण स्थानीय जन-जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ये खबर भी पढ़े… उदयपुर-अहमदाबाद वंदे भारत आज से शुरू,वीक में 6 दिन चलेगी:चित्तौड़गढ़ से सूरत तक कनेक्ट होगी, सांसद बोले-जल्द मुंबई तक भी चलाई जाएंगी ट्रेनें उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू हो गई है। आज इस ट्रेन को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। (पूरी खबर पढ़े..)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *