सरगुजा पुलिस ने लौटाई खुशियां,1 करोड़ के मोबाइल किए वापस:525 लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर असल मालिकों को लौटाया

सरगुजा पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों से गुम एवं चोरी हुए 525 मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया। गुरुवार को राजमोहनी देवी भवन में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधिकारियों ने गुम मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपा। लौटाए गए मोबाइलों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक है। सरगुजा जिले में अलग-अलग इलाकों में मोबाइल के गुम एवं चोरी होने की रिपोर्ट थानों एवं पुलिस चौकियों में दर्ज कराई गई थी। सरगुजा पुलिस ने इन गुम मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए अभियान चलाया। एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों एवं सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना, चौकी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से पांच माह में 525 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। गुम मोबाइल देखकर खिले मालिकों के चेहरे
पुलिस ने मोबाइल मालिकों को एक साथ गुरुवार को राजमोहनी देवी भवन में बुलाया एवं उनके गुम मोबाइल फोन उन्हें लौटाया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकतर मोबाइल फोन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खो गए थे, जो बाद में ट्रैक कर वापस मांगवाकर पुनः मोबाइल मालिकों कों प्रदान किए गए। SSP सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि थोड़ी से असजगता, लापरवाही एवं भूल से मोबाइल गुम हो जाता है। मोबाइल आज़ के समय मंे व्यक्ति की सबसे उपयोगी वस्तु है। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले इलाकों मे सब्जी बाजारांे मंे शर्ट के सामने पॉकेट में मोबाइल रखने पर एहतियात बरतने की जानकारी दी गई। आनलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कराएं
सरगुजा पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें और अगर फोन गुम हो जाए तो पुलिस को सूचित करें एवं रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इसके पश्चात् भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर लॉगिन कर गुम मोबाइल की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज करें। कार्यक्रम में थाना प्रभारियों के साथ साइबर सेल की टीम भी मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *