सरगुजा में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार:सवा चार लाख रुपये का 21 किलो गांजा जब्त, ओड़िसा से गांजा लेकर पहुंचे थे

सरगुजा पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 28 हजार रुपये कीमत का 21 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। दोनों ओड़िसा से गांजा लेकर अंबिकापुर पहुंचे थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम नया बस स्टैंड के पीछे गुमटी के पास दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे लेकर दो युवक खड़े थे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ की। उनके पास रखे गए बोरों की जांच करने पर उसमें गांजे के पैकेट भरे हुए मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ओड़िसा से गांजा लेकर पहुंचे थे युवक
पूछताछ में युवकों की शिनाख्त अमित शर्मा पिता संतोष शर्मा (21 वर्ष) निवासी चुनार, मिर्ज़ापुर उत्तरप्रदेश एवं देवचंद यादव (20 वर्ष) निवासी कैमूर, बिहार के रूप में हुई। आरोपियों के पास कुल 21 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त हुआ है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे ओड़िसा से गांजा खरीदकर ला रहे थे और बेचने के लिए वाराणसी उत्तरप्रदेश ले जाने वाले थे। आरोपी इसके पूर्व भी आरोपियों द्वारा गांजा तस्करी किए जाने की जानकारी दी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(सी ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *