सरगुजा जिले के सीतापुर इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बीती रात जजगा में तेज रफ्तार स्कार्पियो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार की मौत हो गई। एक अन्य घटना में नेशनल हाइवे में बाइक चालक ने साइकल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर चोटें के कारण साइकिल सवार की मौत हो गई। दोनों घटनाएं सीतापुर थाना क्षेत्र की हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कार्पियो क्रमांक 25 बीएच 5561 जे में सवार होकर काराबेल के लोग मेहमानी करने मुड़ेकेला गए थे। स्कार्पियो को उसके मालिक सत्येंद्र बड़ा निवासी धरमपुर चला रहा था। देर रात स्कार्पियो में सवार होकर सभी लोग वापस काराबेल लौट रहे थे। रास्ते में जजगा के पास जामडीह चौक में स्कार्पियो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में सत्येंद्र बड़ा की मौत हो गई। स्कार्पियो के अन्य सवार सुरक्षित
स्कार्पियो वाहन के पलटने से अन्य सवार सुरक्षित हैं। मृतक सत्येंद्र बड़ा के पितता सीआईएसएफ में पदस्थ हैं। बताया गया है कि उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए सत्येन्द्र को स्कार्पियो वाहन खरीदकर दी थी, जिसे वे किराए पर चलाता था। मृतक के परिजनों ने हादसे की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच की मांग की है, क्योंकि अन्य सवारों को खरोंच तक नहीं आई है। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
एक अन्य हादसे में सीतापुर के प्रतापगढ़ में एनएच-43 पर साइकिल सवार नंदलाल (49 वर्ष) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है। बताया गया है कि बाइक को चलता निवासी युवक चला रहा था जो हादसे के बाद फरार है।


