सरगुजा में ब्लैकमेल कर विवाहिता से 10 दिनों तक रेप:आपत्तिजनक फोटो की धमकी देकर युवक ले गया साथ, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा जिले में युवक ने विवाहिता को आपत्तिजनक फोटो ससुराल में भेजने की धमकी दी और अपने साथ ले गया। युवक ने 10 दिनों तक युवती को अपने घर में रखकर रेप किया। विवाहिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। विवाहिता को पुलिस ने युवक के कब्जे से बरामद किया। मामला सामने आने पर विवाहिता को उसके पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल 2025 की शाम विवाहिता अपने घर से गांव की ओर निकली थी। उसे रास्ते में मानिकप्रकाशपुर निवासी दिलराखन (22 वर्ष) ने रोका और कहा कि उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो उसके पास है। वह फोटो उसके ससुराल में भेज देगा तो पति उसे छोड़ देगा। दिलराखन ने विवाहिता को फोटो ससुराल भेजने की धमकी दी और अपने साथ बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गया। 10 दिनों तक घर में रखकर रेप
युवक दिलराखन से विवाहित पूर्व से परिचित थी। दिलराखन उसे लेकर अपने किराए के मकान अंबिकापुर पहुंचा और उसे 10 दिनों तक अपने साथ रखकर उसके साथ रेप किया। विवाहिता के गायब होने पर गुमशुदगी परिवारजनों ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 07 मई को विवाहिता को अंबिकापुर से बरामद किया। इस दौरान दिलराखन भाग निकला। पति ने रखने से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार
विवाहिता के बरामद होने के बाद पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दिलराखन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण एवं रेप का अपराध दर्ज किया है। मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *