सरगुजा में सड़क पर मिला युवक का शव:अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

सरगुजा जिले के खम्हरिया में सड़क किनारे युवक का शव मिला है। मृतक युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटे जाने के निशान मिले हैं। आशंका है कि अज्ञात वाहन ने युवक का टक्कर मारने के बाद घसीटा होगा। मृतक गुरुवार रात घर से खाना खाकर निकला था और वापस नहीं लौटा। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर-सूरजपुर मुख्य मार्ग में खम्हरिया के पास शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा और सूचना उदयपुर पुलिस को दी। सूचना पर उदयपुर टीआई कुमारी चंद्राकर की टीम मौके पर पहुंची। सड़क में युवक को दूर तक घसीटने के निशान मिले हैं। मृतक के पीठ एवं चेहरे में चोटें आई हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने की शिनाख्त मृतक की शिनाख्त उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरगवां निवासी चमन सिंह (35) के रूप में हुई है। मृतक के भाई दूबराज ने बताया कि रात करीब 8 बजे उन्होंने साथ में खाना खाया था, उसके बाद बह किसी को बिना कुछ बताए निकल गया था। रात में वह वापस नहीं लौटा। सुबह शव मिलने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो चमन सिंह का खून से लथपथ शव मिला। प्रथम दृष्टया हादसा, परिजनों ने जताया संदेह थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना है। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद उसे घसीटा है। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का संदेह जताया है। परिजनों के अनुसार युवक शर्ट पहनकर व तौलिया लपेट कर निकला था। शव सिर्फ अंडरवियर में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *