सरगुजा में होली पर 600 जवान तैनात…मुखौटों पर प्रतिबंध:हुड़दंगियों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग पार्टी तैनात

सरगुजा में होली के दौरान राजपत्रित अधिकारियों समेत 500 से अधिक जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। सोमवार देर शाम तक सरगुजा में पारंपरिक पूजा पाठ के साथ होलिका दहन किया गया। वहीं होली बुधवार 4 मार्च को खेली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में फिक्स पिकेट, 28 पेट्रोलिंग पार्टी, 07 बाज पेट्रोलिंग और महिला गश्ती दल तैनात किए गए हैं। सोमवार शाम पुलिस टीम ने शहर में फ्लैग मार्च किया। होली के दौरान मुखौटे प्रतिबंधित किए गए हैं। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में होली के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। सभी चौक चौराहों पर पुलिस टीम सोमवार शाम से तैनात हो गई है। राजपत्रित अधिकारियों सहित 75 से अधिक टीआई, एसआई सहित 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती सोमवार शाम से कर दी गई है। यह तैनाती होली के दौरान बढ़ा दी जाएगी। सरगुजा एसएसपी ने तीन सवारी वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने किया फ्लैग मार्च सोमवार को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च किया। एएसपी की अगुवाई में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। शहर के अंदरूनी मार्गों में भी देर रात तक पुलिस पेट्रोलिंग जारी रही। सरगुजा एएसपी ने बताया कि, सुरक्षा के मद्देनजर 28 पेट्रोलिंग पार्टी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला गश्ती दल लगातार शहर और आस पास के संवेदनशील इलाके में पेट्रोलिंग पर रहेगी। बाज बाइक पेट्रोलिंग टीम भी शहर के अंदरूनी मार्गों पर पेट्रोलिंग करेगी। सरगुजा पुलिस ने होली के दौरान बिना अनुमति डीजे पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे प्रतिबंधित किए गए हैं। मुखौटों पर प्रतिबंध, दुकानों से जब्त किए गए मुखौटे सरगुजा पुलिस ने मुखौटों पर प्रतिबंध लगाया है। पुलिस टीम ने दुकानों से करीब ढाई हजार मुखौटों को जब्त भी किया है। पुलिस ने लोगों को मुखौटों का प्रयोग न करने की समझाइश दी है, ताकि अशांति का वातावरण न बन सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *