सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे:बलरामपुर प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा, पाटों से लेकर मैदानी इलाकों तक पड़े पाले

उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा बलरामपुर रहा। पिछले 24 घंटे में बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बलरामपुर के पाट क्षेत्र सामरीपाट में न्यूनतम तामपान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग के पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी पाले पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने शीतलहरों का यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग में पांच दिनों से उत्तरी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद शीतलहरों के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शनिवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो इस सीजन का सबसे कम तामपान है। इसके पूर्व शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था। बलरामपुर सबसे ठंडा, जमकर पड़े पाल़े
शीतलहरों के कारण बलरामपुर में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। शनिवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को न्यूूनतम तामपान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन में ही न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री गिर गया है। बलरामपुर जिले के सामरीपाट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बलरामपुर जिले में पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े। संभाग में शीतलहरों का यलो अलर्ट
शुक्रवार को मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में शीतलहरों का यलो अलर्ट जारी किया था। बलरामपुर के साथ सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा और जशपुर जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट से लेकर मैदानी इलाकों में शनिवार को कई स्थानों पर पाले पड़े नजर आए। जशपुर जिले के पंड्रापाट एवं कोरिया जिले के सोनहत में भी जमकर पाले पड़े हैं। जारी रहेगा शीतलहरों का असर
मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, सरगुजा संभाग में सर्द हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शीलहजरों से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। संभाग में शनिवार को दर्ज न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *