सरगुजा संभाग में फिर कड़़ाके की ठंड, छाया कोहरा:दो दिनों में 6 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

सरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मैनपाट एवं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तरी सर्द हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट आएगी। सरगुजा संभाग में दिसंबर माह में पड़ रही रिकार्ड ठंड से पश्चिमी विक्षोभ के कारण राहत मिली थी। शनिवार शाम संभाग के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश एवं रविवार तक बादल छाए रहने से अंबिकापुर का न्यूनतम तामपान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को बादल छंटने के बाद उत्तरी सर्द हवाओं के असर से न्यूनतमम तामपान 5 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में लगातार गिरावट के आसार
बुधवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.6 पहुंच गया है। इसके साथ ही मैनपाट एवं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों मंे भी लगातार तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट आएगी। आगामी दिनों में फिर से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। संभाग में छाया कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
मंगलवार के बाद बुधवार को भी सरगुजा संभाग में सुबह घना कोहरा छाया रहा। संभाग में मौसम में नमी का असर बना हुआ है। इसके कारण कोहरा छा रहा है। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। संभाग में लगातार कोहरे का असर दिख सकता है। कोहरे के कारण पाट क्षेत्रों का नजारा आकर्षक हो गया है। मैनपाट का पूरा इलाका कोहरे से ढंका रहा, जो यहां पहुंचने वाले सैलानियों को आकर्षित कर रहा है। अंबिकापुर में दर्ज न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *