बिलासपुर | सरजू बगीचा रोड पर पिछले एक सप्ताह से कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे पड़े कचरे को मवेशी इधर-उधर बिखेर देते हैं, जिससे स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों का कहना है कि यहां नगर निगम द्वारा डस्टबीन की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। लगातार जमा हो रहे कचरे से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों ने नगर निगम से नियमित सफाई और डस्टबीन की व्यवस्था करने की मांग की है। – कमल यादव, स्थानीय निवासी


