गुमला|सरना प्रार्थना सभा जिला समिति के अध्यक्ष छोट्या उरांव व प्रवक्ता आह्लाद उरांव ने बताया कि पालकोट रोड स्थित सरना सम्मेलन सह पूजास्थल में 15 फरवरी रविवार को किया बैठक आयोजित किया जाएगा। जिला समिति के अनुसार बैठक में सरना प्रार्थना सभा के गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण तथा सरना धर्मावलंबियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अपेक्षित है। समिति ने सभी संबंधित लोगों से समय पर बैठक स्थल पर पहुंचने की अपील की है। बैठक में सरना समाज की संरचना को सशक्त बनाए रखने, मासिक बैठक की नियमितता सुनिश्चित करने तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। समिति का मानना है कि ऐसे समाज में एकजुटता बढ़ती है और सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को मजबूत आधार मिलता है। जिला समिति ने सभी सरना विश्वासी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।


