सरपंच मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल:तरनतारन में एक कमरे में छिपे, पुलिस ने ललकारा तो की फायरिंग

तरनतारन जिले के गांव घरका में बुधवार को पुलिस और वांछित आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। इन दोनों आरोपियों को एक सरपंच मर्डर केस में वांछित बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिनों सिद्धू फार्म पर पूर्व गांव अलालूगुमन के सरपंच हरविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस तभी से हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये आरोपी गांव घरका के मंड एरिया में, घरका से सुल्तानपुर जाने वाली सड़क के पास एक बंबी रूम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी की। जब पुलिस ने आरोपियों को बाहर आने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।
अस्पताल में कराए गए हैं भर्ती घायल आरोपियों को तुरंत सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। उनकी पहचान गुरदेव सिंह बाबा निवासी श्री खडूर साहिब, खडूर और मनप्रीत सिंह मन्ना निवासी वरपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी सरपंच मर्डर केस में वांछित थे। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *