अमृतसर| अमृतसर के खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर 20 फरवरी सुबह 10 बजे से दूसरे एस. हरचरण सिंह संधू मेमोरियल गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश की नामचीन 8 पुरुष और 8 महिला टीमें खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट के आयोजक ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी और बिक्रम सिंह संधू ने बताया कि पुरुष वर्ग में राउंड ग्लास अकादमी, सुरजीत अकादमी और खालसा कॉलेज जैसी टीमें भिड़ेंगी, वहीं महिला वर्ग में पीआईएस मोहाली, जीएनडीयू और खालसा हॉकी अकादमी जैसी टीमें दमखम दिखाएंगी। यह आयोजन रविशेर संधू के संरक्षण में अपने पिता स्व. हरचरण सिंह संधू की याद में कराया जा रहा है।


