सरपंच सर्वे में 12 मार्च तक ले सकते हैं हिस्सा:आप भी बता सकते हैं सरपंचों ने किया कितना काम, पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर दें अपनी राय

पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर सरपंच रेटिंग सर्वे में राजस्थान के गांव-गांव से लोग भाग ले रहे हैं। यह सर्वे 23 फरवरी को लॉन्च किया गया था। लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, रोड लाइट, नाली और शौचालय जैसे आधारभूत मुद्दों पर 1 से 5 नंबर तक रेटिंग दे रहे हैं। लोगों से मिल रहे जबरदस्त फीडबैक और उत्साह को देखते हुए अब इस सर्वे को 12 मार्च तक बढ़ाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। सरपंच संघ के अध्यक्ष ने कहा- ग्रामीणों को मिला अच्छा मौका सरपंच संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़ ने इस सर्वे पर शनिवार को कहा- आम लोगों को यह अवसर मिल रहा है कि वे अपने गांव के सरपंच के कामकाज का आंकलन खुद कर सकें। दैनिक भास्कर एप के माध्यम से शुरू किए गए इस सर्वे में गांव के लोग अपने सरपंच को गांव में हुए विकास कार्यों के आधार पर रेटिंग दे सकते हैं। राजस्थान सरपंच संघ के प्रवक्ता रफीक पठान ने भी प्रदेश के लोगों से इस सर्वे में हिस्सा लेने की अपील की। रफीक पठान ने कहा- दैनिक भास्कर एप पर लोगों को मौका मिल रहा है कि वो अपने सरपंच को गांव के विकास कार्यों के आधार पर रेटिंग दे सकते हैं। सभी को इस सर्वे में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। सर्वे पूरी तरह से गोपनीय सर्वे में जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों से रेटिंग मांगी गई है। वे ये बता सकते हैं कि उनके गांव में सरपंच ने कैसा काम किया है। सर्वे पूरी तरह से गोपनीय है। यानी इसमें शामिल होने वालों के नाम या नंबर नहीं बताए जाते हैं। इसलिए लोग अपनी बेबाक राय दे सकते हैं। सरपंच को नंबर देते ही मिलेगा रिजल्ट दैनिक भास्कर एप पर किए जा रहे इस सर्वे की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सब्मिट करेंगे, उसी समय आपको अपने गांव के सरपंच को जनता द्वारा दिए गए कुल औसत नंबर दिखाई देंगे। यानी एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने सरपंच के काम से कितनी संतुष्ट है। ये सर्वे पूरी तरह गोपनीय है। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी अन्य गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है, जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं। पंचायत चुनाव के परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे दैनिक भास्कर एप के पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा पाठकों को सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी।

———– सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए… 1. कॉमेडियन बनवारी लाल का सरपंच रेटिंग सर्वे पर VIDEO:खुद सरपंच बनकर ग्रामीण से बोले- बढ़िया नंबर दीजै भाया, इज्जत को सवाल है दैनिक भास्कर एप के ‘सरपंच रेटिंग सर्वे’ के माध्यम से राजस्थान के लोग अपने सरपंच के काम-काज का आंकलन कर रहे हैं। इस सर्वे में कामकाज के आधार पर सरपंच को 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। (पूरी खबर पढ़ें) 2. पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय 3. राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। आपके गांव में सड़क, पानी, बिजली और नाली का क्या हाल है? (पूरी खबर पढ़ें) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *