जालंधर | सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट दोआबा इकाई की ओर से गांव जमशेर खास में वार्षिक निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। कैंप में डॉ. अमनदीप सिंह की टीम ने लगभग 700 मरीजों की आंखों की जांच की। ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे बांटे गए। 130 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। इस कार्य में एनआरआई साथियों जसविंदर शेरगिल, पलविंदर शेरगिल व अन्य का विशेष सहयोग रहा। यहां ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष अमरजोत सिंह, मनमोहन सिंह, जतिंदर वालिया और नकोदर कार्यालय प्रभारी गुरमीत चंद मौजूद रहे।


