सरस्ती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ दिवस मनाया

धमतरी| सरस्वती शिशु मंदिर उमावि धमतरी में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन मनाया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा आरती की। उनका तिलक वंदन कर श्रीफल भेंट किया गया। मुख्य अतिथि केवल सिंह ने कहा कि जिन्होंने अपने माता-पिता को प्रसन्न किया, समझो उन्होंने अपने भगवान को प्रसन्न कर लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य खेमिन साहू ने की। प्राचार्य ने अपने मधुर गीत के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य किरण होल्कर ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *