सरस्वती शिशु मंदिर खरौद में लगा गणित मेला, विविध आयोजन हुए

रिगनी / खरौद | शबरी देवी शिक्षण समिति खरौद द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसंत कुमार देवांगन प्राचार्य आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय शिवरीनारायण, अध्यक्षता चंद्रकांत तिवारी छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल सदस्य, विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार सोनी सचिव शबरी देवी शिक्षण समिति खरौद रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, गणितीय रंगोली, चित्रकला, गणितीय चार्ट, मॉडल, जलेबी दौड़, गणितीय खेल आदि विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने पिरामिड बनाते हुए गणितीय संक्रियाओं के िचह्न और ज्यामितीय आकृतियों का प्रदर्शन किया जो कि आकर्षक केन्द्र रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बताया कि गणित विषय कठिन अवश्य लगता है, किंतु गणित अत्यंत रोचक विषय है। अतः गणित को रूचिपूर्वक अध्ययन करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य सदानंद यादव, वरिष्ठ आचार्य बहरता राम श्रीवास, संतोष कुमार केशरवानी संजय कुमार कश्यप, रामगोविंद श्रीवास, रविन्द्र कुमार साहू, संतराम आदित्य, गेंदराम कश्यप, धनसाय साहू , खगेश्वरी शर्मा, सरिता साहू,विभा आदित्य, प्रीति भारद्वाज, नीलम आदित्य, नीरा आदित्य, लीना शुक्ला सावित्री साहू, अनुजा राही, नीलम कश्यप, रीना भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन किशोर भारती अध्यक्ष भैया पुणेन्द्र कुमार साहू ने िकया। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य सदानंद यादव ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *