रांची | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, निफ्ट में शुक्रवार को एनुअल स्पोर्ट्स डे मना का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अतिआवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सूर्य नमस्कार, योग व आसन की आकर्षक प्रस्तुति की गई। सामान्य दौड़, रस्साकशी, सुई धागा, गोली चम्मच, गणित दौड़, टॉफी रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।


