सरहदी इलाकों से 983 ग्राम हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर | बीएसएफ ने शनिवार को सरहदी इलाकों पर हथियार, ड्रोन और हेरोइन बरामद की। सुबह के समय बीएसएफ जवानों ने गांव महावा के पास खेतों में सर्च अभियान चलाया तो पीली टेप में लिपटा एक पैकेट मिला जिसमें 562 ग्राम हेरोइन बरामद हुई था। इसी इलाके में कुछ देर बाद जली हुई एक पिस्टल और 2 मैगजीन मिलीं। इसके बाद गांव रोड़ांवाला खुर्द के पास एक खेत से क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद हुआ। दोपहर में गांव राजाताल के पास बीएसएफ और पुलिस की टीम को देखकर 2 संदिग्ध स्कूटी छोड़कर भाग गए। स्कूटी से 421 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *