प्रकृति, पुनर्जागरण और सामाजिक एकता के प्रतीक सरहुल पर्व के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को केंद्रीय सरना समिति ठाकुरगांव की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व के दौरान क्षेत्र में नशापान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही 22 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। आयोजन को पारंपरिक, अनुशासित और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला बनाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष बबलू उरांव ने बताया कि पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 1 मार्च को पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें शोभायात्रा के रूट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यवस्था संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में सरना समिति के सचिव मदन महली, कोषाध्यक्ष शिवशंकर उरांव, सीताराम मुंडा, सुकरा उरांव, दुर्गा उरांव, छवि महली, विक्की मुंडा समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। समिति ने सभी ग्रामीणों से पर्व को सौहार्दपूर्ण और अनुशासित ढंग से मनाने की अपील की।


