सराफा कारोबारी की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या:वारदात के बाद कार भी लूट ले गए नकाबपोश बदमाश, CCTV खंगाल रही कोरबा पुलिस

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। फिर बदमाश उनकी क्रेटा कार लूटकर भाग गए। वारदात की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नया ट्रांसपोर्ट नगर के लालू राम कॉलोनी में अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का घर है। रात करीब 9 बजे घर पर दो नाकाबपोश बदमाश घुस आए। उन्होंने किसी धारदार हथियार से कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गए। वारदात के बाद कार लूटकर भागे बदमाश वारदात के बाद आरोपी कार क्रमांक जेएच 01 सीसी 4455 को लूटकर भाग गए। घटना के दौरान बीमार पत्नी घर पर ही थी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी और परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं, अस्पताल की ओर से सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल लालूराम कॉलोनी पहुंचे। देर रात तक शहर के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी की गई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कॉलोनी और चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। घर से नहीं ले गए कोई सामान एसपी सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि, बदमाश हत्या के बाद केवल कार ले गए, लेकिन घर पर किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, सभी पहलुओं पर जांच जारी है। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… आरोपी का दावा-स्टील कारोबारी ने कराई खुद की हत्या:संजीव बोला-पहली गोली उसने ही मारी; छत्तीसगढ़ में सड़क किनारे मिला था अक्षत का शव छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्टील कारोबारी अक्षत अग्रवाल की हत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी संजीव मंडल का दावा है कि अक्षत ने खुद ही अपनी हत्या की सुपारी दी थी। पहले गोली भी अक्षत ने ही खुद पर चलाई। इसके बाद आरोपी ने उस पर 2 गोलियां दागी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *