सराफा बाजार में चुनावी सरगर्मी हुई तेज:ट्रैफिक की समस्या हल करने प्रत्याशी कर रहे वादें; 22 उम्मीदार मैदान में

इंदौर के सराफा बाजार में चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को होंगे। इसे लेकर सराफा बाजार में सरगर्मी बढ़ गई हैं। प्रत्याशी रोजाना दोपहर से रात तक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। गुरुवार को भी उम्मीदवार हाथ जोड़कर दुकानों पर जाकर अपना और अपने साथियों के पक्ष में वोट देने की अपील करते नजर आए। प्रत्याशी सराफा के विकास और बाजार से ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने का वादा कर रहे हैं। बता दें मतदान सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छोटा सराफा स्थित गीतांजली प्लाजा में होगा, इसी दिन शाम 5.30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। वही रात तक परिणाम घोषित हो जाएंगे और जीते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कुल 27 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे, सोमवार को 5 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। अब कुल 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। व्यापारी दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक दुकानों पर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *