झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। कपाली ओपी क्षेत्र के ताज नगर में 28 वर्षीय मोहम्मद हुसैन की हत्या कर दी गई। मृतक पुट्टी मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। झगड़े में मोहम्मद हुसैन को गोली लगी थी घटना दो दिन पहले शुरू हुए विवाद से जुड़ी है। एक युवक से हुए झगड़े में मोहम्मद हुसैन को गोली लगी थी। उसने अस्पताल जाने की बजाय घर पर ही इलाज कराया था। मदरसे के कमरे में मिला शव मंगलवार सुबह वही युवक मोहम्मद हुसैन को अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद ताज नगर के एक मदरसे के कमरे में उसका शव मिला। आरोपी ने सुनसान जगह में पत्थर से उसकी हत्या की। सीसीटीवी फुटेज की ले रही मदद कपाली ओपी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।


