सरिया|रविवार दोपहर सरिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत के माधवाडीह गांव में खेत में काम कर रहे युवक की वज्रपात से मौत हो गई। 18 वर्षीय दस्तगीर आलम खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई। अचानक वज्रपात हुआ। दस्तगीर उसकी चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत सरिया के देवकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दस्तगीर, सलाउद्दीन अंसारी का बेटा था। वह खेती करता था। उसकी मौत से घर में मातम पसरा है। भास्कर न्यूज | गिरिडीह बिरनी थाना क्षेत्र के सलैयडीह में रविवार शाम 4 बजे खेत में धान रोप रही 30 वर्षीय रीता देवी पर वज्रपात हुआ। बिजली गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। खेत में मौजूद परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि रीता देवी अब खतरे से बाहर हैं। रीता देवी ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थीं, तभी सामने बिजली गिरी और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इलाज सदर अस्पताल में जारी है।