सरिस्का: पारा चढ़ा; पानी में बैठा युवराज

अलवर| बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के असर से अब वन्यजीव पानी के स्रोतों की ओर रुख करने लगे हैं। सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित बारा लिवारी (लीलुंडा) में बाघिन एसटी-19 के शावक पानी पीते और चट्टानों के बीच सुस्ताते हुए नजर आए। इस दृश्य को वन्यजीव प्रेमी देवेंद्र तातेड़ ने कैमरे में कैद किया। इस दौरान उनके साथ लखनऊ से आए डॉ. नावेद, डॉ. जहरान, नेचर गाइड आकाश पारीक और ड्राइवर राजू भी साथ रहे। पत्थर की चट्टानों के बीच पानी के किनारे बैठे इन शावकों की तस्वीर सरिस्का में बाघों के फलते-फूलते कुनबे और वन्यजीवों की सक्रियता को दर्शाती है। गौरतलब है कि अलवर बफर जोन में कुल 11 बाघ है। इनमें एसटी-19 के चार शावक शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *