सर्किट हाउस में ठहरने अब एसडीएम से अनुमति जरूरी

बालोद| नगर के नवीन सर्किट हाउस में बेहतर व्यवस्था करने संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में न्यू सर्किट हाउस में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में समीक्षा की। कौशिक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सर्किट हाउस में ठहरने और इसके उपयोग की अनुमति एसडीएम बालोद से लेनी होगी। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को सर्किट हाउस में आवश्यक व्यवस्था करने निर्देश दिए। अन्य जरूरी जानकारी भी दी गई। बैठक में एसडीएम सुरेश साहू, जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *