सर्दियों की इनएक्टिविटी से बढ़ रहा कमर गर्दन दर्द, घर में हल्की एक्सरसाइज करें

अमृतसर| सर्दियों के मौसम में घर के अंदर अधिक समय बिताने और शारीरिक गतिविधियों में कमी आना आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ईएमसी हॉस्पिटल अमृतसर के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ठंड के कारण होने वाली ‘इनडोर इनएक्टिविटी’ धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना रही है, जिसका सीधा असर हमारी मुद्रा और स्पाइन पर पड़ रहा है। ईएमसी अस्पताल की ऑर्थोपेडिक टीम डॉ. अजय अब्रोल, डॉ. कुलप्रीत सिंह और डॉ. प्रभजोत सिंह ने अपील की है कि “आज सक्रिय रहेंगे, तभी कल दर्द-मुक्त रहेंगे’। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए हैं: घर के अंदर हल्की एक्सरसाइज, योग और स्ट्रेचिंग करें। समय पर सक्रिय जीवनशैली अपनाकर रीढ़ की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *